फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   महारल स्कूल की टीमों ने कबड्डी स्पर्धा में जीते तीन गोल्ड

महारल स्कूल की टीमों ने कबड्डी स्पर्धा में जीते तीन गोल्ड

Wed, 29 Nov 2017 05:59 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
महारल स्कूल की टीमों ने कबड्डी स्पर्धा में जीते तीन गोल्ड
pic
बिझड़ी(हमीरपुर)। ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में उपमंडल बड़सर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल महारल के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। इस प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए महारल स्कूल की तीन टीमों ने भाग लिया। नेशनल स्तर की इस प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश की अंडर-14 लड़कों की टीम में, अंडर-17 लड़कियों की टीम में तथा अंडर-19 लड़कों की टीम में कबड्डी कोच हंस राज शर्मा के नेतृत्व में भाग लिया। तीनों ही टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। यह पहला मौका है जब ओपन नेशनल कबड्डी में हिमाचल की तरफ से खेलते हुए महारल स्कूल की तीन टीमों ने अपने अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश की झोली में डाला है।
विज्ञापन

बुधवार को स्कूल पहुंचने पर मेधावी खिलाड़ियों का स्कूल प्रशासन ने भव्य स्वागत किया। स्कूल में कोच के रूप में निशुल्क अपनी सेवाएं दे रहे हंसराज शर्मा ने कहा कि स्पोर्ट्स एंड कल्चर डेवलपमेंट संस्था ने जालंधर में 25 से 27 नवंबर तक ओपन स्कूल नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें स्कूल की तीनों टीमों ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। अंडर-14 टीम के कपिल देव को, अंडर-17 लड़कियों की टीम की वंदना कुमारी और अंडर-19 टीम के विशाल पटियाल को टूर्नामेंट में सुपर स्टार भी घोषित किया गया है। इसके साथ ही अंडर-19 टीम के चार खिलाड़ियों का चयन दिसंबर माह में नेपाल में होने जा रही अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिनमें विशाल पटियाल, साहिल शर्मा, अक्षदीप और शिवा शर्मा शमिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed