{"_id":"5cdc44eabdec22076c4ecf7e","slug":"171557939434-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर-अणु मार्ग की सुधरेगी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर-अणु मार्ग की सुधरेगी हालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर से अणु मार्ग की हालत अब शीघ्र सुधरने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने जिला सत्र न्यायालय से अणु कलां पंचायत को जाने वाले मार्ग का टेंडर का कार्य अवार्ड कर दिया है। बुधवार को इस मार्ग पर निकासी नालियों की मरम्मत और सड़क के दोनों तरफ सोलिंग का कार्य शुरू हो गया है। इस मार्ग पर पिछले पांच सालों से टारिंग नहीं हुई है। जिसके चलते मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ गए हैं और टारिंग की जगह सोलिंग बाहर निकल चुकी है।
इसके चलते अणु कलां जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से कीचड़ से कई बार कपड़े तक मैले हो जाते हैं। ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत की मांग उठाते रहे हैं। जिसके बाद लोनिवि ने बजट की स्वीकृति मिलते ही टेंडर अवार्ड कर दिया है। माना जा रहा है कि दो हफ्ते के भीतर इस मार्ग का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उधर, लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा ने बताया कि जिला न्यायालय से अणु कलां सड़क मार्ग का टेंडर होने के बाद बुधवार को मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही इस मार्ग पर टारिंग समेत अन्य रिपेयर कार्य पूरा हो जाएगा। मृदुल चौक पर बरसात के मौसम में पानी खड़ा होने की समस्या ध्यान में है। इस चौक को सोलिंग कर सड़क को निकासी नालियों से ऊपर उठाया जाएगा ताकि, पानी निकासी नालियों के माध्यम से बाहर निकल जाए।