{"_id":"5ccdca2cbdec22074857dc1e","slug":"171556990508-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजि स्कूल बस की चपेट में आने से आईटीआई प्रशिक्षु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजि स्कूल बस की चपेट में आने से आईटीआई प्रशिक्षु की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत चलोखर गांव में निजी स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार आईटीआई प्रशिक्षु की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बस को भी जब्त कर लिया गया है।
आशीष कुमार (18) पुत्र पुरुषोत्तम चंद निवासी गांव चलोखर डाकघर नरेली शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर घर से दूध की सप्लाई देने के लिए री गांव की तरफ जा रहा था। करीब सवा आठ बजे स्कूली बच्चों को लेकर हमीरपुर की ओर से आ रही निजी स्कूल बस के साथ उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में आशीष बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया लेकिन, अणु गांव के पास उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर गई और छानबीन की। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है। आशीष के पिता लकड़ी का काम करते हैं, जबकि माता आंगनबाड़ी वर्कर हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
दो बहनों का इकलौता भाई था आशीष
आशीष कुमार दो बहनों का इकलौता भाई था। इक बहन की शादी हो गई है, दूसरी अविवाहित है। हादसे में परिवार की खुशियां छिन गई हैं। वहीं, युवक की मौत से इलाके में भी मातम पसरा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार दोपहर बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आशीष रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर दूध की सप्लाई देने के लिए जा रहा था कि गांव में स्कूल बस से टक्कर के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता बीमार, दूध बेचकर चलता था घर का खर्च
हमीरपुर। चलोखर में सड़क हादसे में मारे गए युवक के घर का खर्च दूध की सप्लाई से चलता था। युवक के पिता बीमार हैं और वर्तमान में बिस्तर पर हैं। माता वीना देवी भैंस का दूध दोह कर पति के हाथों चलोखर गांव में बेचने के लिए भेजती थी। पति के बीमार होने के बाद उसका बेटा दूध की सप्लाई लेकर जाता था। पूर्व में परिवार बीपीएल में भी शामिल था, लेकिन किसी कारणवश बीपीएल से काट दिया गया। कुठेड़ा पंचायत के पूर्व उपप्रधान और कांग्रेस सेवादल के जिला संगठक मदन लाल कौंडल ने पीड़ित परिवार के साथ सहानुभूति जताते हुए परिवार को बीपीएल में शामिल करने और प्रशासन से उचित सहायता की मांग की है।