{"_id":"5c82b9fcbdec222aaf37b02f","slug":"171552071164-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकुशल घर लौटी शहर से लापता हुई नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकुशल घर लौटी शहर से लापता हुई नाबालिग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकुशल घर लौटी शहर से लापता नाबालिग
हमीरपुर। जिले में घर से गायब हुई नाबालिग छात्रा शुक्रवार को वापस आ गई है। जबकि परिजनों ने बेटी के अपहरण का मामला महिला पुलिस थाने में दर्ज करवाया था। इस दौरान छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह कांगड़ा जिले में घूमने गई थी। इस पर पुलिस ने छात्रा के बयान कलमबद्ध कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा की माता ने महिला थाना हमीरपुर में वीरवार को शिकायत दर्ज करवाई थी कि बीती पांच मार्च से उसकी बेटी घर से गायब है। उसने शक जाहिर किया था कि किसी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। शुक्रवार को छात्रा खुद ही वापस आ गई। इसके बाद पुलिस ने उसके बयान कलमबद्ध करवाए। डीएसपी हितेश लखनपाल का कहना है कि छात्रा शुक्रवार को वापस आ गई है। उसने बयान दिया है कि वह अपनी मर्जी से कांगड़ा घूमने गई थी।