फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पुलवामा हमला : कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

पुलवामा हमला : कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

Sun, 17 Feb 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को जिले के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और आतंकवाद के पुतले भी जलाए गए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तीसरे दिन भी पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगे। सैनिक स्कूल सुजानपुर में वीर स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में बनाए गए वीर स्मारक पर स्कूल प्रशासन की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर सैनिक स्कूल प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन अमित कुमार पाल, उपप्रधानाचार्य बिंग कमांडर जसकर्ण सिंह परमार, कर्नल आरसी गुप्ता, सुभाष महाजन, प्रभात चंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

टौणी देवी चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला परिषद चेयरमैन राकेश ठाकुर, अध्यक्ष रंजीत सिंह, अनिल शामा, पवन शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रेस क्लब सुजानपुर ने रविवार को 2 मिनट का मौन रख कर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

भाजपा मंडल नादौन ने बस अड्डा के पास इंद्रपाल चौक नादौन पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर पुलवामा हमले पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व उन्होंने दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष भवानी सिंह, नादौन प्रभारी राकेश ठाकुर, पवन शर्मा, हरदयाल सिंह, मंजीत ठाकुर, राजेश, हुक्म सिंह बैंस, रीमा धीमान, सुनील, सुरिंद्र छिंदा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को गलोड़ कस्बे के लोगों ने लहड़ा से बुधवीं, गलोड़ तक रैली निकालकर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने रैली में पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय, वीर जवान अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद आदि के नारे लगाए। रैली में आनंद, बिहारी लाल, राकेश कुमार, नरेश कुमार, प्रीतम चंद, पवन कुमार, राज कुमार, राजेंद्र ठाकुर, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे। इसके साथ इंकलाब संस्था नादौन रंगस में कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान करीब 400 लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed