फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कांग्रेस को मजबूत करने व लोकसभा चुनावों के लिए जुटने का लिया प्रण

कांग्रेस को मजबूत करने व लोकसभा चुनावों के लिए जुटने का लिया प्रण

Thu, 10 Jan 2019 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस बिझड़ी की बैठक वीरवार को ब्लॉक अध्यक्ष विपिन ढटवालिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजेंद्र जार मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर पांच सालों में जनसाधारण से पूरी तरह से कटे रहे। विकास करवाने के दावे पर लोगों ने उन्हें संसद भेजा था लेकिन, वह विकास करवाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में वह न तो विकास में कोई योगदान दे पाए और न ही लोगों के दुख दर्द को साझा कर पाए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक की ओर से विकास के लिए दी जा रही राशि को उपयोग में लाने के लिए अधिकारियों की ओर से अड़चन पैदा की जा रही है। वहीं, बैठक में कांग्रेस आईटी सेल के जिला समन्वयक मनु डोगरा ने आम कार्यकर्ता को हाईकमान से सीधा जोड़ने के लिए मौजूद शक्ति एप के बारे में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। बिझड़ी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विपिन ढटवालिया ने कहा कि हम सब का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं और युवा कार्यकर्ताओं को शक्ति एप के माध्यम से पार्टी हाईकमान से जोड़ा जाए। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथों का प्रभार दिया जाएगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने और लोकसभा चुनावों के लिए जुट जाने का प्रण लिया। इन सब ने कहा कि लोगों को सीधा पार्टी से जोड़ने की कोशिश की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed