फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कृषि विभाग के इस माह पहुंचेगी वाटर टबों की सप्लाई

कृषि विभाग के इस माह पहुंचेगी वाटर टबों की सप्लाई

Thu, 13 Dec 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड हमीरपुर कृषि विभाग में इस माह तक वाटर टबों की सप्लाई पहुंच जाएगी। किसानों को अनुदान पर यह वाटर टब प्रदान किए जाएंगे। विभाग ने 500 वाटर टबों की डिमांड भेजी है। वाटर टब में 100 लीटर पानी की क्षमता होगी। किसान वाटर टब लेने के लिए अपने नजदीकी कृषि विक्रय केंद्रों में संपर्क कर सकते हैं। वाटर टब का प्रयोग किसान खेतों सहित अन्य जगहों पर दवाइयों का छिड़काव करने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग के पास इन वाटर टबों की सप्लाई पहुंचते ही इन्हें आगे कृषि विक्रय केंद्रों में भेजा जाएगा ताकि, समय पर किसानों को यह वाटर टब उपलब्ध हो सकेंगेे। विभाग की ओर से किसानों को बीज, छिड़काव यंत्र, वाटर टब सहित अन्य सामान उच्च कोटी का उपलब्ध करवाया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही विभाग के पास छिड़काव यंत्रों की सप्लाई पहुंची है। इस संबंध में विकास खंड हमीरपुर के कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि जल्द ही वाटर टबों की सप्लाई विभाग के पास पहुंच जाएगी। किसानों को यह वाटर टब अनुदान पर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से किसानों को उच्च कोटी का कृषि से संबंधित सामान उपलब्ध करवा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed