फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक से जुड़े हमीरपुर के

इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक से जुड़े हमीरपुर के

Wed, 12 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के तहत हमीरपुर में 842 लोगों ने खाते खुलवा लिए हैं। अधिक से अधिक लोगों को इस बैंक के साथ जोड़ने के लिए डाक विभाग कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे रहा है। इसके तहत मुख्य डाकघर हमीरपुर में रोजाना विभिन्न डाकघरों के कर्मचारियों की ट्रेनिंग हो रही है। इस ट्रेनिंग में कर्मचारियों को लोगों का पंजीकरण करने के बारे में बताया जा रहा है। पोस्टल पेमेंट बैंक के तहत लोगों को घरद्वार पर पैसे का लेनदेन हो जाएगा। डाक विभाग का कर्मचारी स्वयं लोगों के घर आकर उनके पैसे जमा करेगा और उन्हें निकाली गई राशि प्रदान करेगा।
विज्ञापन

बैंक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए डाक विभाग ने विभिन्न मुख्य कस्बों में एक्सटेंशन काउंटर खोलने का भी निर्णय लिया है। अभी तक इन काउंटरों को खोलने की तिथि पक्की नहीं हो पाई है लेकिन, जल्द ही विभाग करीब पौना दर्जन ऐसे काउंटर डाक विभाग मंडल हमीरपुर के तहत खोलेगा। मंडल के तहत जिला हमीरपुर और बिलासपुर आते हैं। हमीरपुर में इस बैंक से जुड़ने के लिए लोगों में रुझान कम है। इसका कारण लोगों को जानकारी का अभाव है। बैंक के तहत जुड़ने वाले लोगों को नकद लेन देन सहित एक लाख रुपये तक का लोन, आरटीजीएस, एनएफटी, म्यूचुअल फंड, ऑनलाइन बिल जमा करवाने आदि की सुविधा मिल रही है। प्रवर अधीक्षक भवानी प्रसाद का कहना है कि हमीरपुर में पोस्टल पेमेंट बैंक से 842 लोग जुड़ चुके हैं। लोगों की संख्या बढ़ाने के लिए कर्मचारियों को लोगों की रजिस्ट्रेशन करने के बारे में ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक्सटेंशन काउंटर खोलने के बारे में अभी तिथियां पक्की नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed