{"_id":"5bdb388ebdec226988376779","slug":"171541093518-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो बाकी चंद्रा...पर ठाकुर दास राठी समेत दर्शकों ने लगाए ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हो बाकी चंद्रा...पर ठाकुर दास राठी समेत दर्शकों ने लगाए ठुमके
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राज्यस्तरीय हमीर उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या वीरवार को हिमाचली कलाकारों के नाम रही। प्रदेश के कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इनमें कुल्लू से नाटी किंग ठाकुर दास राठी की नाटी पर लोगों ने खूब धमाल मचाया। वहीं शिमला के चौपाल से हेमंत शर्मा, कांगड़ा से कुमार साहिल, शिमला से गीता भारद्वाज, बिलासपुर से ब्रह्मी देवी, मंडी से विकास शर्मा, करसोग से प्रभा ठाकुर ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ठाकुर दास राठी ने नीरू चाली घूमदी..., शालू रे क्वाटरा..., हो बांकी चंद्रा सहित अन्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब नाटी डलवाई। हेमंत शर्मा ने सोने रा झुमका..., रोहड़ू जाणा मेरी अम्मिये, कुमार साहिल ने अम्मा पुछदी..., उड़े जब जब जुल्फें तेरी सहित अन्य गानों पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। गीता भरद्वाज ने माये नी मेरिये..., पानी री टांकी सहित अन्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इससे पूर्व सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर हमीर उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का विधिवत आगाज किया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में दर्शक पहाड़ी गानों और नाटी पर खूब झूमे। इससे पूर्व दिन के समय स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर खूब समा बांधा। इस अवसर पर नन्हें मुन्हे बच्चों और स्कूली छात्रों ने नृत्य, गायन की प्रस्तुतियां देेकर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा दिन के समय बाल स्कूल के मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने किया। बता दें कि तीन दिवसीय राज्यस्तरीय हमीर उत्सव का आगाज बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। पहली संध्या में पंजाबी गायक सतिंद्र सरताज ने समा बांधा था। शुक्रवार को तीसरी और आखिरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर करेंगे। शुक्रवार को पंजाबी गायक प्रीत हरपाल स्टार कलाकार होंगे।