{"_id":"5bd202cebdec22699e086b92","slug":"171540489934-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं की फीस जमा करवाने की तिथि में हो परिवर्तन : मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं की फीस जमा करवाने की तिथि में हो परिवर्तन : मंच
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल शिक्षक मंच ने शिक्षा विभाग से बोर्ड परीक्षाओं की फीस जमा करवाने की तिथि में परिवर्तन की मांग की है। मंच ने इस संबंध में शिक्षा सचिव को पत्र लिखा है। मंच का कहना है कि बोर्ड की ओर से मार्च 2019 की दसवीं व जमा दो की परीक्षाओं की फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की है। इसी माह में जमा एक और जमा दो विद्यार्थियों को अपनी त्रैमासिक पाठशाला फीस का भी भुगतान करना होता है। इसी माह में सरकारी पाठशाला के गरीब परिवारों से संबंधित बच्चों के लिए इतनी फीस दे पाना मुश्किल हो रहा है। परीक्षाओं से करीब पांच माह पहले ही फीस लेना उचित नहीं है। मंच के प्रदेश संयोजक अश्वनी भट्ट ने मंच की ओर से मांग की है कि बच्चों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए फीस जमा करवाने की तिथि में परिवर्तन किया जाए। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखी जाए।
विज्ञापन