फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शहर में खुले में गंदगी फेंकने वालों पर नजर रखेगी तीसरी आंख

शहर में खुले में गंदगी फेंकने वालों पर नजर रखेगी तीसरी आंख

Sat, 15 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
शहर में खुले में गंदगी फेंकने वालों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मुख्यालय के चार मुख्य स्थानों पर स्थापित किए सीसीटीवी
खुले में कूड़ा फेंकने पर होगा जुर्माना, पहले दिन तीन लोग पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन ने चार मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इसके तहत अब खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर ये कैमरे निगरानी रखेंगे। यह चारों स्थल शहर के अधिक कूड़ा संभावित स्थल हैं, जहां पर लोग अकसर खुले में कूड़ा फेंक देते हैं। इस समस्या से निजात के लिए जिला प्रशासन ने डीआरडीए के सहयोग से चारों स्थानों पर सीसीटीवी स्थापित किए हैं। इन सीसीटीवी की स्थापना के बाद स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को तीन लोग इन कैमरों में खुले में कूड़ा फेंकते हुए नजर आए हैं। जिनकी फोटो डीआरडीए ने निकाल ली है। इन कैमरों का कंट्रोल रूम डीआरडीए कार्यालय हमीरपुर में बनाया गया है। जहां से इन कैमरों में कैद एक्टिविटी को देखा जा सकता है। इन चार स्थानों पर कूड़ादान होने के बावजूद लोग खुले में कूड़ा फेंक कर चले जाते थे। इस कारण क्षेत्र में बदबू और गंदगी का आलम बना रहता था। इन चार स्थानों में डीआरडीए कार्यालय की पिछली तरफ, सब्जी मंडी के पास, भोटा चौक के पास और एसएससी कार्यालय के पास कैमरे स्थापित किए गए हैं। पीओ डीआरडीए सुनील चंदेल ने कहा कि कैमरों से खुले में कूड़ा फेंकने वालों को पहचान कर नगर परिषद को उनकी फोटो भेजी जाएगी। पहली बार पकड़े जाने पर चेतावनी दी जाएगी, जबकि अगली बार पकड़े जाने पर उसे जुर्माना किया जाएगा।


एसडीएम ने किया शहर का निरीक्षण
हमीरपुर। शहर में गंदगी को लेकर शनिवार को एसडीएम हमीरपुर शिल्पा बेक्टा ने नगर परिषद के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने जिन-जिन स्थानों पर कूड़ा फेंका जाता है, उन स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद को निर्देश के दिए अगर कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकता है, तो उसका चालान काटा जाए। निरीक्षण के दौरान ईओ विनोद कुमार शर्मा और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। शहर में गंदगी को लेकर एसडीएम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उन्होंने इसके लिए नगर परिषद को नोटिस भी जारी किया है। इस संबंध में एसडीएम शिल्पा बेक्टा ने कहा कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह खुले में कूड़ा न फेंके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed