{"_id":"5b9aa4a1867a557eb603172a","slug":"171536861345-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने नगर परिषद को भेजा कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने नगर परिषद को भेजा कारण बताओ नोटिस
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा ने ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। प्रशासन ने जिला मुख्यालय के गांधी चौक हमीरपुर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की फटी फोटो, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो फर्श पर फेंकने और पेयजल टैंक में जमी गंदगी को लेकर नगर परिषद हमीरपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
अमर उजाला ने गांधी चौक और शहर में फैली गंदगी को लेकर 12 सितंबर को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके चलते प्रशासन ने इस खबर पर संज्ञान ले लिया है। नोटिस में नादौन चौक से लेकर भोटा चौक हमीरपुर तक मुख्य मार्ग की निकासी नालियों के अवरुद्ध रहने, फुटपाथ के स्लैब टूटने और सड़क पर अतिक्रमण के अलावा कूड़ेदान से बाहर कचरा सड़क पर गिरने के मामले में भी जवाब तलब किया है। प्रशासन ने नगर परिषद को 18 सितंबर से पहले नोटिस का जवाब देने के फरमान जारी किए हैं। प्रशासन ने कहा कि अगर निर्धारित समयावधि में जवाब नहीं मिलता है तो सीआरपीसी की धारा 133 के तहत नगर परिषद के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा ने कहा कि नगर परिषद को कारण बताओ नोटिस जारी कर 18 सितंबर से पूर्व जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
उपभोक्ता संगठन ने की तारीफ
दि उपभोक्ता संगठन हमीरपुर के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील शर्मा, शहरवासियों सुरेश ठाकुर, संजीव ठाकुर, रोहित शर्मा, प्रदीप ठाकुर, ओपी शर्मा और विनोद वर्मा ने अमर उजाला और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की तारीफ की है। शर्मा ने कहा कि अमर उजाला समय-समय पर लोगों की समस्याओं को उजागर करता रहता है। वहीं संगठन ने एसडीएम की कार्यप्रणाली की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह नगर परिषद को शहर में साफ-सफाई और सीवरेज की समस्या को लेकर विशेष तौर पर दिशा-निर्देश जारी करें। इसके अलावा शहर में पेयजल समस्या के बारे भी आईपीएच विभाग की बैठक बुलाकर आदेश जारी किए जाएं।