{"_id":"5b463c264f1c1b5d478b6087","slug":"171531329574-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमोह की मेधावी छात्रा पूनम को एक लाख का चेक भेंट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकमोह की मेधावी छात्रा पूनम को एक लाख का चेक भेंट किया
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह की छात्रा पूनम शर्मा को प्रदेश विवि की बीएससी की परीक्षा में प्रदेशभर में छठा स्थान हासिल करने पर मंगलवार को सम्मानित किया गया। हमीरपुर जिले से पिछले साल के बीएससी के नतीजों में पूनम अकेली छात्रा थी, जिसने विवि के टॉप-10 सूची में जगह बनाई थी। एनआरआई जगदीश चंद ने टॉपर पूनम शर्मा को द विलेज ऑफ ड्रीम्स योजना के तहत एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक भेंट किया।
जगदीश चंद मूल रूप से जिला बिलासपुर के झभोला गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पहले कहा है कि चकमोह, शाहतलाई और दसलेहड़ा में पढ़ने वाला कोई भी विद्यार्थी प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा में पहले 10 स्थानों में आयेगा तो उसको प्रोत्साहन के रूप में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। पूनम शर्मा 2017 में निकले बीएससी के नतीजों में हमीरपुर जिले से एक मात्र छात्रा थी, जिसने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छठा स्थान प्राप्त किया था। वर्तमान में पूनम प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से एमएससी रसायन विज्ञान में पढ़ाई कर रही है। पूनम शर्मा के पिता राकेश शर्मा सेना से रिटायर हैं और भाई भी सेना में सेवाएं दे रहा है। पूनम की एक बड़ी बहन भी सरकारी कर्मचारी है। इस संबंध में बाबा बालक नाथ चकमोह महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश सांख्यान का कहना है कि पूर्व में कॉलेज की छात्रा रही पूनम शर्मा को एनआरआई जगदीश चंद ने एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि के रूप में चेक भेंट कर सम्मानित किया है।