{"_id":"5ae8a70c4f1c1b87098b7495","slug":"171525196556-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेसर की चपेट में आई महिला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेसर की चपेट में आई महिला, घायल
Updated Tue, 01 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत जलाड़ी पंचायत के होड़ गांव में एक वृद्ध महिला थ्रेसर की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर के समय जब उनके खेत में गेहूं की थ्रेसिंग चल रही थी तो 75 वर्षीय मैना देवी पत्नी मल्ला सिंह थ्रेसर के पास खड़ी थी। इसी दौरान अचानक वह थ्रेसर के पंखों की ओर खिंच गई। यह देख आसपास खड़े परिजनों ने बड़ी मुश्किल से वृद्धा को बचाया। पंखों की चपेट में आने से महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला को परिजनों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. बीएस राणा ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल हमीरपुर भेज दिया गया है।