फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   स्वास्थ्य विभाग ने ढूंढे टीबी के दस नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने ढूंढे टीबी के दस नए मरीज

Mon, 29 Jan 2018 11:27 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। टीबी मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिला में दस नए टीबी मरीजों की पहचान की है। इस अभियान के तहत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने लोगों के घर-घर जाकर बलगम के सैंपल भरे हैं। यह अभियान जिला में 15 जनवरी से शुरू हुआ है। विभाग की टीमों ने जिलाभर में लोगों के घर-घर जाकर करीब आठ सौ सैंपल टीबी टेस्ट के लिए भरे। इनमें से दस सैंपल पॉजीटिव निकले हैं। इन नए दस मरीजों का उपचार विभाग ने शुरू कर दिया है। इन मरीजों की पहचान सूक्ष्मदर्शी और सीबीनेट के माध्यम से हुई है।
विज्ञापन

टीबी मुक्त हिमाचल के तहत स्वास्थ्य विभाग ने यह विशेष अभियान 15 जनवरी से शुरू किया था। इस 15 दिवसीय अभियान के अंतर्गत विभाग की दर्जनों टीमों ने जिलाभर के लोगों के घर-घर जाकर टीबी के नए रोगियों की पहचान की है। विभाग की प्रत्येक टीम में एक आशा वर्कर, एक हेल्थ वर्कर और एक एमपीडब्ल्यू शामिल रहे। यह अभियान 30 जनवरी को समाप्त होगा। विभाग की टीमों ने ट्रीटमेंट यूनिट टौणी देवी से तीन, भोरंज से चार, गलोड़, बड़सर और सुजानपुर से एक एक नए टीबी रोगी की पहचान की है। विभाग की टीबी ट्रीटमेंट यूनिट ने इन नए रोगियों का उपचार शुरू कर दिया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने 29 जनवरी तक टीबी के विशेष अभियान के तहत लोगों के घर घर जाकर टीबी के दस नए मरीजों की पहचान की है। विभाग की टीमों ने जिले में 800 लोगों के बलगम के सैंपल टीबी टेस्ट के लिए भरे हैं। उन्होंने कहा कि नए रोगियों का उपचार शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जिला में 751 टीबी मरीजों का चल रहा ट्रीटमेंट
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में वर्तमान समय में 751 टीबी रोगियों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर के पास टीबी के 751 मरीज पंजीकृत हैं। जिनका विभाग द्वारा ट्रीटमेंट किया जा रहा है। इसके अलावा टीबी मुक्त हिमाचल मुहिम के तहत विभाग ने दस नए मरीजों की पहचान की है। इन मरीजों का उपचार भी विभाग ने शुरू कर दिया है। जिला में कई ऐसे मरीज ऐसे हैं, जो खुले में सांस लेने से टीबी रोग को फैला सकते हैं। ऐसे मरीजों को विभाग द्वारा विशेष ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। हवा में टीबी फैलाने वाला एक मरीज एक वर्ष में दस नए टीबी मरीज पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed