फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नए साल के लिए दुल्हन की तरह सजा दियोटसिद्ध मंदिर

नए साल के लिए दुल्हन की तरह सजा दियोटसिद्ध मंदिर

Sun, 31 Dec 2017 10:15 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
नए साल के लिए दुल्हन की तरह सजा दियोटसिद्ध मंदिर
diotshidh mandir - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को नव वर्ष के आगमन पर दुल्हन की तरह सजाया गया है। नव वर्ष की पावन बेला पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर 24 घंटे खुला रखा जाएगा। नव वर्ष की पूर्व संध्या से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो जाता है। देश विदेश से नए साल की पूर्व संध्या पर मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए आते हैं।

पंजाब से सबसे अधिक श्रद्धालु बाबा के दरबार में दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। नव वर्ष के लिए न्यास प्रशासन की सराय बुक हो चुकी हैं। मंदिर में शुक्रवार से ही पंजाब, हरियाणा और देश विदेश के श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए हैं। दियोटसिद्ध और शाहतलाई के होटलों की भी एडवांस में बुकिंग हो चुकी है। पंजाब, हरियाणा व लुधियाना के श्रद्धालुओं ने नव वर्ष के लिए लंगर लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। न्यास प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने प्रबंध और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां कर ली हैं। दियोटसिद्ध और मंदिर परिसर क्षेत्र में 100 पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के खाने और रहने का उचित प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

मंदिर न्यास के पास एक जागरण पार्टी ने भजन-कीर्तन के लिए आवेदन किया है। न्यास प्रशासन ने सराय नंबर 9 के प्रांगण में 31 दिसंबर को शाम 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक जागरण की अनुमति दी है। मंदिर परिसर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अपर बाजार में वाहन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध : धर्मवीर ठाकुर
दियोटसिद्ध मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर धर्मवीर ठाकुर का कहना है कि मंदिर को नए साल की पूर्व संध्या पर 24 घंटे खुला रखा जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रहने और खाने पीने का उचित प्रबंध किया गया है।

...
पुलिस, होमगार्ड जवान किए तैनात : धर्म चंद वर्मा
डीएसपी बड़सर धर्म चंद वर्मा का कहना है कि नव वर्ष के आगमन पर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने के चलते पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस की ओर से हर आने जाने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखी जाएगी। यातायात बाधित न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed