{"_id":"5a1ae14e4f1c1b87698bdef3","slug":"171511711054-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीहाउसों की मरम्मत के लिए नहीं मिल रहा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीहाउसों की मरम्मत के लिए नहीं मिल रहा अनुदान
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। क्षेत्र के किसानों को पॉलीहाउसों की मरम्मत के लिए सरकार की तरफ से कोई सहायता न मिलने के कारण किसानों ने खेती करना छोड़ दिया है। राज्य सरकार की पॉलीहाउस लगाकर किसानों की आर्थिकी मजबूत करने की योजना धरातल पर धराशायी हो रही है। ज्यादातर पॉलीहाउस खाली पड़े हैं। इनमें से कई पॉलीहाउस फट चुके हैं, लेकिन उनकी मरम्मत करने के लिए अभी तक अनुदान नहीं मिल पाया है।
बड़सर उपमंडल में कई किसानों ने आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए पॉलीहाउस लगाए लेकिन कृषि विभाग की बेरुखी के चलते किसान परेशान हैं। पॉलीहाउस में डलने वाले बीज व खाद विभाग के विक्रय केंद्रों पर न ही उपलब्ध हो पाते हैं और न ही इन बीजों व खाद पर अनुदान मिलता है। बाजार में महंगे दामों पर बीज व खाद खरीदना किसानों की पहुंच से दूर है।
उपमंडल के पॉलीहाउस मालिकों रमेश चंद, राजेश कुमार, विजय कुमार, विशाल शर्मा और विपिन ठाकुर ने प्रदेश सरकार से पॉलीहाउस की मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग की है। उधर, कृषि विशेषज्ञ सुरेश बन्याल का कहना है कि तूफान के कारण फटे हुए पॉलीहाउस के लिए बजट उपलब्ध करवाए जाने की डिमांड कर दी गई है। बजट उपलब्ध होने के उपरांत ही अनुदान दिया जा सकेगा।