{"_id":"5a0c459f4f1c1b68678bbd52","slug":"171510753695-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबली व कमल नयन को भाजपा से किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबली व कमल नयन को भाजपा से किया निष्कासित
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। मंडल भाजपा बड़सर ने विधानसभा चुनावों में पार्टी विरोधी कार्य करने पर विधानसभा क्षेत्र के दो नेताओं को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया है। भाजपा ने राकेश बबली और कमल नयन को भाजपा से निष्कासित कर दिया है। बड़सर भाजपा ने बुधवार को बैठक में सर्वसहमति से दोनों को पार्टी से बर्खास्त करने निर्णय लिया है। मैहरे में बड़सर भाजपा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मंडल कार्यकारिणी टीम के अलावा मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में चुनाव के बारे में चर्चा हुई।
बैठक में प्रचार अभियान में दायित्व निभाने पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सक्रियता निभाने पर धन्यवाद किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सदस्य राकेश बबली तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल नयन को पार्टी विरोधी कार्य करने पर पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया। दोनों नेता पार्टी से टिकट की दावेदारी जताते रहे हैं तथा पार्टी के समानांतर अलग से बैठकों का आयोजन करते रहे हैं। इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। बुधवार को मैहरे में भाजपा मंडल की बैठक में दोनों नेताओं के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कार्यों पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने उन्हें पार्टी से हटाने की मांग उठाई। इसकी सूचना जिला कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी व राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी है। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री चतर सिंह कौशल, श्याम सिंह ढटवालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र, उपाध्यक्ष लीला देवी, रमेश शर्मा, सचिव दलजीत, रीता ठाकुर, संजय बन्याल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला बन्याल, किसान मोर्चा महासचिव जोगिंद्र पटियाल, भाजयुमो अध्यक्ष संजीव शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कश्मीर सिंह, तिलक राज, डिंपल कुमारी, बीना व अंजू चंदेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा का कहना है कि भाजपा मंडल की बैठक में राकेश बबली और कमल नयन को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। चुनाव के दौरान दोनों ने पार्टी विरोधी काम किया है। पार्टी पदाधिकारियों के आग्रह के बावजूद दोनों ने प्रचार में साथ चलने से इनकार कर दिया था। इसके चलते पार्टी ने सर्वसहमति से यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मंडल भाजपा के फैसलों से सहमत नहीं निष्कासित पदाधिकारी
मंडल भाजपा बड़सर के निष्कासन के फैसले से दोनों पदाधिकारी सहमत नहीं हैं। निष्कासित पदाधिकारियों का कहना है कि इस बारे में उनका पक्ष जानने की कोशिश नहीं की गई और यह एक तरफा कार्रवाई है।
राकेश बबली का कहना है कि मैं बंजार विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था तथा चुनाव के दौरान एक दिन भी विस क्षेत्र में नहीं रहा हूं। मुझे इस बारे कोई जानकारी नहीं है। यह कोई एक परिवार की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बारे मंडल अध्यक्ष से बात करेंगे।
कमल नयन का कहना है कि मुझे इस बारे कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि टिकट मांगना सभी का अधिकार है। मुझे पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी है। मैंने इसे बखूबी निभाया है। मंडल की ओर से मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है।