{"_id":"5a0c42d54f1c1bc1678bbaca","slug":"171510752981-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री डिजिटल कॉमन सर्विस केंद्रों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री डिजिटल कॉमन सर्विस केंद्रों का औचक निरीक्षण
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान परियोजना की प्रशिक्षण निदेशक अंजु ठाकुर ने बुधवार को कांगू, गलोड़ व बिझड़ी कस्बे में केंद्र सरकार द्वारा संचालित महिला स्वरोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंजु ने केंद्र संचालकों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए व केंद्रों के समीप स्वच्छता पर विशेष बल दिया।
अंजु ने बताया कि इलेक्ट्रोनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों को डिजिटल बनाने के लिए दिन-रात प्रयासरत है। हिमाचल प्रदेश में यह योजना पूरी तरह से चल चल रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अति निर्धन वर्ग, जिनकी वार्षिक आय 2 लाख से कम है, ऐसी महिलाएं हिमालयन संस्था के प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण लेने के लिए आगे आएं। केंद्र सरकार गरीब वर्गों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीब वर्ग लाभान्वित हो रहा है। इस अवसर पर राज्य परियोजना निदेशक अनिल कुमार, प्रदेश समन्वयक कपिल शर्मा और केंद्र संचालक अनवर खान इत्यादि मौजूद रहे।