फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नौवीं कक्षा के छात्रों को भ्रमण के लिए मिलेंगे 200 रुपये

नौवीं कक्षा के छात्रों को भ्रमण के लिए मिलेंगे 200 रुपये

Tue, 14 Nov 2017 11:09 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सभी स्कूलों के नौवीं कक्षा के बच्चे अब शैक्षणिक भ्रमण पर जा सकेंगे। विभाग की तरफ से भ्रमण के लिए 9 लाख 23 हजार रुपये की राशि जारी कर दी गई है। डाईट के प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी जगदीश कौशल ने बताया कि एसएसए आईआरएमएसए के अंतर्गत नौवीं कक्षा के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाएगा ताकि वे अपने देश के इतिहास से रू-ब-रू हो सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रमण के जरिये छात्रों का सामान्य ज्ञान भी बढ़ेगा। भ्रमण शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत सहायक होता है। भ्रमण के लिए दो सौ रुपये प्रति छात्र की दर से जिला हमीरपुर के सभी स्कूलों को जारी कर दिए गए हैं। जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार उपरोक्त शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन अवकाश के दिन किया जाएगा ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed