{"_id":"59fdabe34f1c1b0d698b965b","slug":"171509796835-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बंदरों के आतंक से दिलवाएगा निजात, वोट उसी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो बंदरों के आतंक से दिलवाएगा निजात, वोट उसी को
Updated Sat, 04 Nov 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा(हमीरपुर)। उपतहसील भोटा के साथ लगती आधा दर्जन पंचायतों ने लावारिस पशुओं और बंदरों के आतंक से परेशान हैं। इस परेशानी के कारण लोग खेतों में फसलें बीजने से भी कतरा रहे हैं। फसल लगने के बाद बंदर और लावारिस पशु उसको नष्ट कर देते हैं।
विज्ञापन
इस समस्या से निपटने के लिए लोगों ने विस चुनावों का सहारा लिया है। क्षेत्रवासियों ने निर्णय लिया है कि जो राजनीतिक पार्टी बंदरों और लावारिस पशुओं के आतंक से निजात दिलाएगी लोग उसका समर्थन करेंगे। ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी, सौर, अघार, पाहलू, करेर और लोहडर के अनिल कुमार, पृथ्वी सिंह, मनोज कुमार, मणि राम, रमेश चंद, प्रकाश चंद, अमीं चंद, पुरषोत्तम चंद, रमेश चंद, अमी चंद, मुंशी राम का कहना है कि जो पार्टी आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक से निजात दिलवाएगा लोग उसी को इन विधानसभा चुनावों में वोट व समर्थन देंगे।
विज्ञापन