{"_id":"5ccdca08bdec2206fd72ac67","slug":"161556990472-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल नृत्य में राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहडू प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल नृत्य में राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहडू प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। गौतम महाविद्यालय हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित युवा समारोह शनिवार को संपन्न हो गया है। इसमें प्रदेश के छह तकनीकी महाविद्यालयों के 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समारोह के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। समारोह में तकनीकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार बच्चन सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके साथ डीन अकादमिक प्रो. कुलभूषण चंदेल, डॉ. गुलेरिया, जगदीश गौतम, डॉ. रजनीश गौतम आदि मौजूद रहे। इस दौरान राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहडू की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और राजकीय फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां के छात्राओं ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए बेहतरीन प्रस्तुति दी।
वहीं, गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के छात्राओं ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया। समारोह में फ्री स्टाइल में फार्मेसी इंस्टीट्यूट कथोग प्रथम, राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहडू कॉलेज द्वितीय और केएलबी कॉलेज पालमपुर द्वितीय स्थान पर रहा। एकल नृत्य में राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहडू प्रथम, गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट द्वितीय और राजकीय फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां और फार्मेसी इंस्टीट्यूट कथोग तृतीय स्थान पर रहा। समूह नृत्य में गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट प्रथम, नगरोटा बगवां कॉलेज द्वितीय और रोहडू़ कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। मुख्यातिथि ने सभी विजेता छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।