{"_id":"5c967d63bdec226dae66978a","slug":"161553366371-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशु को बचाते टेंपो-बस में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशु को बचाते टेंपो-बस में टक्कर
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगाल गांव के पास बीच सड़क में लावारिस पशु आ आ जाने के कारण बस और टेंपो की टक्कर हो गई। इस दौरान हमीरपुर की ओर से आ रही बस तथा उसी दिशा से आ रहा टेंपो क्षतिग्रस्त हुए हैं।
शनिवार दोपहर करीब दो बजे हमीरपुर की ओर से एक निजी बस तथा उसी दिशा से एक टेंपो आ रहा था। इस दौरान बस के आगे चल रहे टेंपों के सामने अचानक एक लावारिस पशु सड़क पर आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने एकदम से ब्रेक लगाई और पीछे से आ रही निजी बस अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गई। जिससे बस का अगला शीशा और अन्य कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, बस में बैठे यात्रियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। दूसरी ओर टेंपो चालक ने चतुराई से अपने वाहन को दूसरी ओर मोड़ दिया। जिससे उसके आगे चल रहे वाहन क्षतिग्रस्त होने से बाल-बाल बच गए। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।