फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नपं नादौन के प्रतिनिधि नैतिकता के आधार पर दें त्यागपत्र

नपं नादौन के प्रतिनिधि नैतिकता के आधार पर दें त्यागपत्र

Fri, 15 Mar 2019 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शहरी विकास विभाग की ओर से जारी स्वच्छता आंकड़ों में नगर पंचायत नादौन के फिसड्डी प्रदर्शन को लेकर मचा घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले को लेकर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सहित पूर्व पार्षदों और मनोनीत पार्षदों ने वर्तमान पार्षदों से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने की मांग की है। शहरी भाजपा अध्यक्ष श्याम सोनी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तरसेम कपिल, पूर्व उपाध्यक्ष तरुण कपिल, शहरी भाजयुमो अध्यक्ष शुभम कपिल और जिला उपाध्यक्ष संदीप भाटिया, मनोनीत पार्षद योगराज व मनोज, पूर्व पार्षद रमा जैन और कल्पना देवी आदि का कहना है कि नगर पंचायत का सफाई के मामले में चौथे स्थान से 47वें स्थान पर आना चिंतनीय है। इससे नगर पंचायत की कार्यप्रणाली का पता चलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 29 नगर परिषदें तथा 23 नगर पंचायतें हैं। ऐसे में कुल 52 में से 47वें स्थान पर आने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर की सफाई व्यवस्था का क्या हाल है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। हर माह नादौन शहर के सात वार्डों की सफाई व्यवस्था ठीक करने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च किया जाता है। लेकिन, प्रत्येक वार्ड के लोगों की एक ही शिकायत रहती है कि उनके वार्ड में सफाई ठीक से नहीं हो रही है। शहर में बनी नालियां लबालब गंदगी से भरी हैं। जिनकी सफाई नियमित तौर पर नहीं की जाती है। इसके लिए नगर पंचायत के सातों पार्षदों को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष को भी इसकी जिम्मेदारी लेकर त्यागपत्र देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed