{"_id":"5c64580cbdec22737c291870","slug":"161550080012-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान खड्ड में डूबने से प्रवासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान खड्ड में डूबने से प्रवासी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। अंब-नादौन राष्ट्रीय मार्ग से दो किलोमीटर दूर मान खड्ड में डूबने से एक प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई है। प्रवासी व्यक्ति बुधवार को खड्ड के किनारे कपड़े धो रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैरा फिसला और वह खड्ड के गहरे पानी के बीच पहुंच गया।
उसे पानी में डूबते देख पुल के पास खड़े कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पानी के बाहर निकाला। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान राजकुमार (50) निवासी बिहार के रूप में हुई है। हालांकि, राजकुमार के मूल प्रदेश की सही जानकारी किसी के पास नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राज कुमार बीते तीस वर्षों से मानपुल गांव में ही रह रहा था। वह दिव्यांग होने के कारण अन्य प्रवासियों को भोजन आदि बना कर अपना पेट पालता था। लोगों ने बताया कि उसे अपने घर परिवार के बारे कुछ पता नहीं था। क्योंकि वह बताता था कि वह हिमाचल कैसे और कहां से आया और उसे बचपन में कौन यहां लाया, उसे यह भी पता नहीं था। लोगों ने बताया कि उसके कूल्हे की हड्डी टूटी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा उसके बारे में अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है।