फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मुश्किलों का डट कर करें समाना, खुद को रखें तैयार : एएसपी

मुश्किलों का डट कर करें समाना, खुद को रखें तैयार : एएसपी

Thu, 24 Jan 2019 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुग्घा हमीरपुर में वीरवार को ‘अमर उजाला’ के अपराजिता अभियान के तहत 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। वहीं, जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। एएसपी बलवीर सिंह ने उपस्थित छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, क्राइम, पुलिस में कॅरिअर, नशे के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रयोग, घरेलू हिंसा और ऑनलाइन ठगी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि मुश्किलों से डरें नहीं, उनका डट कर सामना करें। किसी भी विपत्ति के लिए खुद को तैयार रखें। उन्होंने कहा कि जीवन से ज्यादा कुछ जरूरी नहीं है। इसलिए तनाव में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। कामयाब होने के लिए पढ़ाई जरूरी है लेकिन, पढ़-लिखकर ही कामयाब हों, यह जरूरी नहीं है। इसलिए अगर कोई बच्चा पढ़ाई में कमजोर भी है तो वह निराश न हो और अपने अंदर के हुनर को पहचाने। इसके साथ ही उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने और खुद और अन्य लोगों को इसके बारे में जागरूक करने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर ने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित छात्राओं और अध्यापकों ने नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करने की शपथ ली। छात्रा ईशिता ने उपस्थित छात्राओं और अध्यापकों को यह शपथ दिलाई। इस मौके पर 146 छात्राएं और स्कूल स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


खुद को कमजोर न समझें बेटियां : शुक्ला
जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला ने उपस्थित छात्राओं को संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनीमिया सब रोगों का जन्मदाता है। इससे बचें। बेटियां खुद को कमजोर न समझें और हर परिस्थिति का सामना डटकर करें। छात्राओं ने सतीश शुक्ला से सवाल भी किए। उन्होंनेे छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में भी जागरूक किया। कहा कि कन्या भ्रूण हत्या अपराध है। अगर कोई ऐसा मामला आता है तो सूचना देने वाले को दस हजार रुपये इनाम दिया जाता है।
विज्ञापन

अमर उजाला का कार्यक्रम सराहनीय : विनोद
एसडी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम सराहनीय है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित दी है। इससे छात्राओं को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचर्चा-
लड़कों से ज्यादा मजबूत हैं लड़कियां : दीपिका
छात्रा दीपिका ने कहा कि लड़कियां लड़कों से ज्यादा मजबूत और सहनशील होती हैं। लड़कियां समाज के बदलाव में अहम भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिसका वह प्रचार करेंगी।

बेटियों के बिना समाज अधूरा : आकांक्षा
छात्रा आकांक्षा ने कहा कि बेटियों के बिना समाज अधूरा है। अगर महिलाएं ही नहीं होंगी तो समाज आगे नहीं बढ़ेगा। महिला सशक्तीकरण की दृष्टि से अमर उजाला का कार्यक्रम सराहनीय है।

लड़कियों को सोचते हैं पराया धन : ईशिता
छात्रा ईशिता ने कहा कि कई जगह छात्राओं को पढ़ाया नहीं जाता है। क्योंकि उनके परिजन यह सोचते हैं कि लड़कियां पराया धन है। जबकि लड़कियों को भी लड़कों के समान आगे बढ़ने का हक है।


महिला सशक्तीकरण पर करेंगी जागरूक : स्नेहा
छात्रा स्नेहा का कहना है कि पुरुष प्रधान समाज होने के कारण महिलाओं को तवज्जो नहीं दी जाती है। अमर उजाला के कार्यक्रम में कई जानकारियां मिली हैं। अन्य लोगों को भी वह महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed