{"_id":"5bf5a38abdec2269637c316d","slug":"161542824842-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले की पीछे ठोंक दी बाइक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राले की पीछे ठोंक दी बाइक, चालक घायल
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेशनल हाईवे हमीरपुर के बाईपास पर बुधवार को एक ट्राले के साथ मोटरसाइकिल टकराने से इस पर सवार युवक घायल हो गया है। उसे घायल अवस्था में मेडिकल अस्पताल हमीरपुर में भर्ती किया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाईपास हमीरपुर में हमीर अस्पताल के नजदीक सुबह करीब सवा 11 बजे भोटा से हमीरपुर की तरफ जा रहे ट्राले के साथ मोटरसाइकिल पीछे से टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार बरकत अली पुत्र किरमदीन निवासी चंबा को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, मोटरसाइकिल को हाकमदीन पुत्र जान मोहम्मद चला रहा था। बरकत अली को गंभीर हालत में हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया है। जबकि ट्राले को संजीव कुमार पुत्र प्रेम चंद ज्वालामुखी चला रहा था। उसने मोटरसाइकिल सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।