{"_id":"5bf04e37bdec22699f127772","slug":"161542475319-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू जाना मेरी अम्मिये... पर लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू जाना मेरी अम्मिये... पर लूटी वाहवाही
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय मॉडल स्कूल बणी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। तहसीलदार बड़सर अजय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन प्रतिभाओं को तलाशने की। इससे पूर्व स्कूल स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य निर्मल ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। कहा कि मॉडल स्कूल में कई सुविधाएं प्रदान की जा रही है। बच्चों के लिए जिम की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देश मेरा रंगीला..., रोहड़ू जाना मेरी अम्मिये, माये नी मेरिये पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर छठी कक्षा की अंजलि, कार्तिक और महक, 7वीं कक्षा की सोनल, कर्ण व महक, 8वीं कक्षा के नीरज, शिवम और तानिया, 9वीं कक्षा की पूजा, नीरज व पलक, 10वी के प्रिंस, कोमल व प्रियंका, 11वी साइंस से बिंदू, विशाल और पूनम, वाणिज्य से रितिका, सुजाता व अंशिका और इंदु, आंचल व दीक्षा को कला संकाय, 12वीं की वैशाली, अंकिता व दीक्षा को साइंस, स्वाति, आंकिता और अपूर्वा को कामर्स और अनिल, कार्तिक व मोनिका को परीक्षाओं में अव्वल रहने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन