फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पटाखे बेचने के लिए साथ में रखना होगा रेत और पानी

पटाखे बेचने के लिए साथ में रखना होगा रेत और पानी

Tue, 30 Oct 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। दीपावली पर्व के चलते सुरक्षा के मद्देनजर सुजानपुर उपमंडल अधिकारी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की। इसमें पटाखा विक्रेता विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में एसडीएम शिवदेव सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पटाखे बिक्री किए जाएंगे। इसके लिए इस वर्ष भी सुजानपुर मैदान में पटाखे बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। इसके साथ ही जो भी पटाखे बेचना चाहता है उसके लिए उपमंडल अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में लाइसेंस बनवाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जहां पर पटाखों की दुकानदारी सजाई जाएगी, उस स्टॉल के साथ पानी की व्यवस्था और सूखी रेत रखना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही हर स्टाल का दूसरे स्टाल के साथ फासला निर्धारित किया गया है। पटाखे बिक्री का कोई भी स्टाल किसी स्टाल के साथ जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए। रात्रि 8 से 10 बजे तक मात्र 2 घंटे तक पटाखे चलाए जाएंगे। कोई व्यक्ति अगर नियमों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपमंडल अधिकारी शिवदेव सिंह ने लोगों से पटाखा व्यापारियों से सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed