{"_id":"5bd34cc6bdec226966335b99","slug":"161540574406-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजरफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजरफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर गंभीर घायल
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते कलंझड़ी गांव में हमीरपुर अवाहदेवी एनएच पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क किनारे पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप में घायल हो गया है। घायल को स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कलंझड़ी में टेंट हाउस में काम करने वाला एक युवक शुक्रवार दोपहर को खाना खाने के लिए दुकान से 50 मीटर दूरी पर स्थित ढाबे में जा रहा था। इसी दौरान हमीरपुर-अवाहदेवी एनएच पर एक तेज रफ्तार बाइक आया और सड़क किनारे जा रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक भी गिर गए। इस कारण उन्हें मामूली चोटें आई है। वहीं गंभीर घायल युवक को सिर और पेट में चोटें आई हैं। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन