{"_id":"5bc0dfe5bdec22695657167b","slug":"161539366885-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज प्रतियोगिता में हमीरपुर कॉलेज बना उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज प्रतियोगिता में हमीरपुर कॉलेज बना उपविजेता
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर अंतर महाविद्यालय पुरुष शतरंज प्रतियोगिता में उपविजेता रहा है। यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय ठियोग में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डा. पवन वर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर पुरुष वर्ग में उपविजेता की ट्राफी जीती। टीम के सदस्यों रजत मोहम्मद, रामावतार, जोगिंद्र कुमार, विवेक और सौरभ का कॉलेज पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरदेव सिंह जंवाल ने विजेता खिलाड़ियों, टीम मैनेजर प्रो. संदीप, प्रो. संगीता और शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डा. पवन वर्मा को बधाई दी।
विज्ञापन