फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अध्यक्ष पद का दावेदार सबलेटिंग के मुद्दे पर घिरा

अध्यक्ष पद का दावेदार सबलेटिंग के मुद्दे पर घिरा

Thu, 16 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की बैठक वीरवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक शिवदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए दावेदार भाजपा समर्थित पार्षद अशोक मेहरा अध्यक्ष चुने जाने से पूर्व ही दुकानों और खोखों के सबलेटिंग मुद्दे पर घिर गए। बैठक में उन पर सवाल उठाए गए और खूब गहमागहमी हुई। मीटिंग में अविश्वास प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं हुई। नगर परिषद सुजानपुर की बैठक अविश्वास प्रस्ताव के लिए रखी थी लेकिन, नगर परिषद के अध्यक्ष रमन भटनागर चार दिन पूर्व ही पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल में आस्था जताते अपने पद से प्रशासन को त्याग पत्र सौंप चुके हैं।
विज्ञापन

त्याग पत्र के चलते इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई और सबलेटिंग का मुद्दा खूब गर्माया। अध्यक्ष पद के दावेदार पर सबलेटिंग के आरोप लगे। इस दौरान रमन भटनागर ने अधिकारियों से भी आह्वान किया कि कोई पार्षद अगर सबलेटिंग मुद्दे पर घिरा हो तो वह अध्यक्ष पद के लिए दावेदार कैसे हो सकता है। उन्होंने एसडीएम से इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। उधर, इस गहमागहमी पर ठोस कार्रवाई के बजाय अनसुना करने की कोशिश की गई। महत्वपूर्ण पहलू है कि नगर परिषद की दुकानें एवं अस्थाई खोखे सबलेट हुए हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक टाल दी गई। बैठक में नगर परिषद सुजानपुर के ईओ केएल ठाकुर, उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी, मनोज ठाकुर, सुमन अटवाल, ज्योति शर्मा, रेणू, दीप कुमार आदि मौजूद रहे। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी नागरिक शिवदेव सिंह ने कहा कि बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी। अध्यक्ष ने पद से त्याग पत्र दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed