{"_id":"5b37ae384f1c1bf96e8baef9","slug":"161530375736-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबॉल में गवारडू ने दाड़ी जूनियर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबॉल में गवारडू ने दाड़ी जूनियर को हराया
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। सांसद स्टार खेल महाकुंभ के टौणी ब्लॉक की खेलों में वालीबॉल के दूसरे राउंड के मुकाबले हुए। इसमें गवारडू ने दाड़ी जूनियर को, चंबोह ने सराहकड़ को, दाड़ी सीनियर ने बारीं को और समीरपुर ने बारीं को हराया। बगबाड़ा और कोट लांगसा, दरब्यार और लिटल एंजल में मुकाबले देर शाम तक जारी रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खेल महाकुंभ एवं भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा उपस्थित रहे।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समीरपुर के खेल मैदान में आयोजित करवाए जा रहे इन मैचों में खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला। विकास शर्मा ने कहा कि वॉलीबाल के मुकाबलों में युवा प्रतिभाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी स्पर्धा में और कई रोमांचक मैच होंगे और खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे। इस दौरान स्टार ऑफ द मैच भी चुने गए। इन्हें विशेष टीशर्ट से नवाजा गया। इस अवसर पर समीरपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान अश्वनी गथानिया, विकास, कानव, अजय कुमार, मोहित चंदेल, पुनीत, पंकज, विकास, विपन, कुलदीप सिंह और विजय रांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन