{"_id":"5b1813ad4f1c1ba46e8b6aed","slug":"161528304557-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में पीलिया से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में पीलिया से एक व्यक्ति की मौत
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के बूणी गांव में पीलिया से शिकार एक व्यक्ति की टांडा ले जाते समय बुधवार को नादौन अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कुमार पुत्र अमीं चंद (40) निवासी गांव बूणी के रूप में हुई है।
मृतक के परिजनों का कहना कि राज कुमार की तबीयत ज्यादा खराब हो जाने पर उसे टांडा मेेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी तबीयत और बिगड़ जाने के कारण वह नादौन अस्पताल ले आए। जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। राज कुमार फरीदाबाद में रहता था, बीमार होने पर वह घर आ गया था। नादौन अस्पताल के डॉ. दामन ने कहा कि जब रोगी को अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में आईपीएच विभाग के एसडीओ राजेश धीमान ने कहा कि भंडारण टैंकों आदि के पानी के सैंपल की नियमित जांच जिला प्रयोगशाला में करवाई जा रही है जो कि अभी तक ठीक है।