{"_id":"5b1813a74f1c1b13358b541e","slug":"161528304551-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू में एयरपोर्ट बनने के लिए तीन विधायकों ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू में एयरपोर्ट बनने के लिए तीन विधायकों ने दिया समर्थन
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के जाहू के साथ लगने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों के विधायक जाहू में हवाई अड्डा बनाने के लिए लोगों के साथ मिलकर आवाज उठाएंगे। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने जाहू में हवाई अड्डा बनाने का समर्थन किया है। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्नल इंद्र सिंह पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि जाहू में हवाई अड्डा नहीं बना तो जोर शोर से विरोध किया जाएगा। हवाई अड्डा बनाने के लिए तीन माह पहले प्रशासन के द्वारा जमीन तलाशने की कवायद शुरू की थी। प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग को आदेश दिए थे कि हवाई पट्टी बनाने के लिए जाहू में जगह देखी जाए। इस पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जगह देखकर प्रशासन को अवगत करवा दिया था, लेकिन अब जाहू में हवाई अड्डा बनाने की मुहिम कमजोर पड़ती नजर आ रही है। इसकी वजह से लोगों में सरकार के प्रति रोष है।
जाहू कस्बा तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों के साथ लगता है। जाहू में ही लगभग 2000 कनाल सरकारी भूमि है। इस स्थान का एनडीआरएफ की टीम भी निरीक्षण कर चुकी है। लेकिन मंडी में हवाई अड्डा बनाने के लिए जगह तलाशने पर तीन जिलों के साथ लगने वाले स्थान जाहू में हवाई अड्डा बनाने पर विराम लगता हुआ नजर आ रहा है। इस संबंध में विस क्षेत्र भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी का कहना है कि जाहू में हवाई अड्डा बनने के लिए काफी जगह है। इसके लिए प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से बात चली हुई है। अगर जाहू में हवाई अड्डा बनता है तो तीन जिलों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उधर, विस क्षेत्र सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह का कहना है कि जाहू में हवाई अड्डा बनाने के लिए कोई भी कदम उठाना पड़ेगा उसके लिए वह तैयार हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार को चाहिए कि जाहू में जगह का सर्वेक्षण करवाया जाए। विस क्षेत्र घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग का कहना है कि जाहू तीन जिलों का केंद्र है। अगर जाहू में हवाई अड्डा बन जाता है तो पूरे प्रदेश के लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी। जाहू में हवाई अड्डा बनाने के लिए आवाज उठाएंगे।