{"_id":"5ad3858e4f1c1b54098b4ade","slug":"161523811726-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिझड़ी बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए नहीं बना मास्टर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिझड़ी बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए नहीं बना मास्टर प्लान
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ते बिझड़ी ब्लॉक के लिए सरकार बनने के बाद भी कोई मास्टर प्लान नहीं बन पाया है। बाजार में न तो गंदे पानी निकासी के लिए उचित व्यवस्था है और न ही कूड़े कचरे को ठिकाने लगाने के लिए कोई व्यवस्था हो पाई है। बाजार में आज दिन तक शौचालयों की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है। 20 से 22 पंचायतों की जिम्मेवारी संभाले हुए बिझड़ी क्षेत्र राजनीति और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हुआ है। बिझड़ी बाजार में पेवर टाइलें लगाने का कार्य भी लंबित पड़ा हुआ है।
इस संबंध में पहले भी कई बार व्यापार मंडल बिझड़ी और ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा प्रयास किए गए, लेकिन कोई योजना आज दिन तक सिरे नही चढ़ पाई। वहीं ताल स्टेडियम का रखरखाव भी ठीक नहीं हो रहा है। इसके अलावा बिझड़ी में कोई भी टैक्सी स्टैंड नही बन पाया है। इस संबंध में एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा का कहना है कि समस्या विभाग के ध्यानार्थ है। अधिकारियों से इसका सर्वे करवाया जाएगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उधर, बिझड़ी व्यापार मंडल के प्रधान बब्बी शर्मा ने कहा कि बिझड़ी बाजार की समस्याओं के बारे में ब्लॉक अधिकारियों, प्रशासनिक और सरकार के माध्यम से समस्याओं का हल करवाने के प्रयास जारी हैं।