{"_id":"5a71f7b24f1c1bef7b8b4a26","slug":"161517418418-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों ने ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों ने ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। पंचायत चौकीदार संघ जिला प्रधान राकेश कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर से बिझड़ी में मिला। इस मौके पर ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को बिझड़ी में पंचायत चौकीदार संघ के सदस्यों ने ज्ञापन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर के 242 चौकीदार बतौर पंचायत चौकीदार सेवाएं दे रहे हैं।
संघ ने कहा कि सभी चौकीदार 20 वर्षों से अधिक समय से पंचायत में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार इन चौकीदारों के लिए नियमितीकरण अथवा अनुबंध पर लाने की कोई भी पॉलिसी नहीं बना पाई है। जब से भाजपा सरकार है और कंवर विभाग के मंत्री बने हैं। इससे उम्मीद जगी है कि अगर कुछ पंचायत चौकीदारों के लिए कर सकती है तो भाजपा सरकार ही कर सकती है। संघ ने कहा कि चौकीदारों का मानदेय भी भाजपा सरकार ने बढ़ाया है परंतु आज इस महंगाई के दौर में चौकीदारों को बहुत मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है। इस मौके पर प्रधान राकेश कुमार, संजीव कुमार, दीपराम, पूर्ण चंद, निक्कू राम, केशव चंद, गुरदास राम, विपन कुमार, अर्जुन देव, मिल्खी राम, परमजीत, रामपाल, देशराज, सुमीत कुमार, राकेश कुमार सहित समस्त चौकीदार संघ के सदस्य मौजूद रहे।