{"_id":"5a637a0e4f1c1b7b268b573e","slug":"161516468750-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2014 में किए वायदे 2017 में पूरे किए : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2014 में किए वायदे 2017 में पूरे किए : धूमल
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणीदेवी (हमीरपुर)। भूतपूर्व सैनिकों से 2014 में किया वायदा 2017 में पूरा किया है। भूतपूर्व सैनिकों के खातों में लाखों रुपये आये और हर महीने हजारों रुपये की पेंशन उनकी बढ़ी है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने ऊटपुर, करसोह एवं चारियां दी धार में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठकें कीं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में स्थानीय स्तर पर आत्मचिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 1990 में जब वह सांसद थे तब पहली बार वन रैंक वन पेंशन मामले को संसद में उन्होंने उठाया। इसके बाद 2014 के चुनावों में चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने को जो कमेटी बनी, उस कमेटी के मेंबर वह खुद थे। तब उन्होंने तीन मांगें वहां रखीं थीं।
पहली भूतपूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन की मांग, दूसरी डिमांड हमने हिमाचल के विशेष राज्य का दर्जा बहाल करना और तीसरी मांग थी की हिमाचल में सड़कों, रेल एवं हवाई सेवाओं के सुधार और विस्तार की। धूमल ने कहा कि हमने जो तीनों वायदे किये थे, आज वह पूरे हुए हैं। मोदी सरकार ने 70 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले प्रदेश को 63 हाईवे दिए। इसके अलावा मोदी ने हिमाचल आकर ऊना से घोषणा की कि अनुराग ठाकुर के कहने पर हमीरपुर-ऊना रेल लाइन के लिए 2850 करोड़ रुपये मंजूर कि ए हैं। हमीरपुर तक रेल पहुंचाने का सपना भी जल्द पूरा होगा। धूमल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें डबल इंजन बन विकास की गाड़ी को हिमाचल में तीव्र गति से चलाएंगी। उन्होंने याद दिलाया कि बमसन के लोगों ने ही उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जीता कर विधानसभा भेजा था। पूर्व सीएम ने आह्वान करते हुए कहा कि सब लोग अपनी उस ताकत को याद करें और लोकसभा चुनावों में भारी से भारी मतों से भाजपा को चुनाव जिताएं। इन बैठकों में भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रणजीत ठाकुर, पवन शर्मा, अनिल ठाकुर सहित मतदान केंद्रों के अध्यक्ष, पदाधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।