फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   स्कूलों में बच्चों को उबालकर पिलाया जाए पानी : उपायुक्त

स्कूलों में बच्चों को उबालकर पिलाया जाए पानी : उपायुक्त

Fri, 19 Jan 2018 10:38 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों को उबालकर पिलाया जाए पानी : उपायुक्त
हमीरपुर। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने सभी स्कूलों में बच्चों को पानी उबालकर उपलब्ध करवाने के दिशा-निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इसके साथ ही स्कूलों में सुबह ही पानी को दस से बीस मिनट तक उबालकर रखने की व्यवस्था की जाए ताकि बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्कूलों में पेयजल के लिए आवश्यक बर्तन भी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जलजनित रोगों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने जरूरी हैं। उन्होंने बाल विकास विभाग के अधिकारियों को भी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पेयजल उबालकर पिलाने की हिदायत दी हैं। राकेश प्रजापति ने कहा कि स्कूलों में स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिला भर के स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। इस संबंध में पेयजल तथा मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभाओं में भी बच्चों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई जाए ताकि बच्चों के माध्यम से अभिभावकों तक भी स्वच्छता का संदेश पहुंच सके। राकेश प्रजापति ने कहा कि सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता पर भी विशेष बल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed