{"_id":"5a5793274f1c1b74188b4672","slug":"161515688743-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग डिजीटल लेनदेन अपनाएं : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग डिजीटल लेनदेन अपनाएं : उपायुक्त
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय रिजर्व बैंक चंडीगढ़ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से वीरवार को हमीर भवन में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जिला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और सचिवों ने भाग लिया। उपायुक्त ने कहा कि इस एक दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक करना है ताकि लोग पैसे का लालच देने वाली कंपनियों की ठगी का शिकार होने से बच सकें।
उन्होंने कहा कि पूर्व में घरों में चोरी होती थी, परंतु वर्तमान में यही चोरी इंटरनेट पर चली गई है। इसलिए अब लोगों को अति सतर्क तथा जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी अनभिज्ञ फोन कॉल पर न तो अपना बैंक खाता नंबर और न ही एटीएम पिन नंबर बताएं। उन्होंने लोगों को हर स्तर पर डिजिटल लेनदेन को अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस मौके पर डीएसपी रेणु शर्मा और आरबीआई चंडीगढ़ के डीजीएम डॉ. डीपी पांडा ने कहा कि इंटरनेट तथा एटीएम के माध्यम से होने वाली जालसाजी तथा ठगी से बचें। ईमेल, एसएमएस, कुरियर के माध्यम से उपहार भेजने वाली कंपनियों को अपने बैंक खाते, एटीएम पिन नंबर न बताएं। उन्होंने कहा कि आरबीआई द्वारा हिमाचल प्रदेश में 10 लाख संदेश भेजे गए हैं। इस अवसर पर आरबीआई चंडीगढ़ के एजीएम आरके जोलटा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बंदना चौहान, सीडीपीओ हमीरपुर मोनिका नैंटा, सीडीपीओ सुजानपुर बलवीर बिरला तथा सीडीपीओ भोरंज वीना कश्यप आदि उपस्थित रहे।