{"_id":"5a2000cf4f1c1b6a678bef7f","slug":"161512046799-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने पुस्तक मेले में खरीदी पस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने पुस्तक मेले में खरीदी पस्तकें
Updated Thu, 30 Nov 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह मनाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में मनाए जा रहे राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का समापन वीरवार को हुआ। इस दौरान पुस्तकालय में कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गईं। गतिविधियों में पुस्तक समीक्षा, कहानी लेखन, कविता पाठ, निबंध लेखन, भाषण, बुक मार्क एवं पुस्तक आवरण डिजाइनिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई इनाम प्राप्त किए।
विज्ञापन
समापन अवसर पर नवराज प्रकाशन नई दिल्ली के सौजन्य से विद्यालय प्रांगण में बाल पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों व अध्यापकों ने पुस्तकों की खरीददारी की। प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुस्तक मेले का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं एवं पुस्तक प्रेमी सबसे अधिक सुखी और धनी होता है।
विज्ञापन