{"_id":"5a101c284f1c1b68678bc861","slug":"161511005224-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने भी दो...ने यू-ट्यूब पर मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाने भी दो...ने यू-ट्यूब पर मचाई धूम
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
jane bhi do
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
शहर के सेवन कोड्रस दि बैंड के गाने जाने भी दो... ने यू-ट्यूब पर धूम मचा दी है। एक हफ्ते पहले लांच हुए गाने को अभी तक 18000 संगीत प्रेमी सुन चुके हैं। पहले साल 2015 में भी बैंड ने अपना पहला वीडियो लांच किया था। जाने क्यों...गाने को करीब ढाई लाख लोगों ने सुना और खूब लुत्फ उठाया।
इन दोनों गानों में एक प्रेम कथा और ट्रैफिक नियमों के पालन न करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया है। इन दोनों वीडियो को हमीरपुर के वार्ड नंबर चार के रहने वाले कुनाल और उनके भाई साहिल ने बनाया है।
विज्ञापन
कुनाल ने 2015 में एनआईटी हमीरपुर से इंजीनियरिंग किया है। बचपन से गाने का शोक रखने वाले कुनाल कई बार शो भी कर चुके हैं। शो के दौरान जो कमाई हुई उसे दोनों भाइयों ने वीडियो गाने पर खर्च कर दिया। कुनाल ने बताया कि उन्होंने इस वीडियो को शिमला, हमीरपुर, कुल्लू और गोविंदसागर झील में फिल्माया है।
विज्ञापन
कोकटेल फिल्म ने इन दोनों वीडियो को शूट किया है। हिमाचल के बाहर कई लोगों ने इन दोनों गानों को पसंद किया। यू-ट्यूब पर वीडियो को देखकर आनंद ले रहे हैं। कुनाल बताते हैं कि उन्होंने साल 2009 में इंडियन आइडल में तीसरे राउंड तक काम किया। वह अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी मां को देते हैं। मां से उन्होंने संगीत की विद्या हासिल की है।