{"_id":"5a0c45a64f1c1bd1538bd318","slug":"161510753702-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी को वाटर प्यूरीफायर व भारोतोलक मशीन दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी को वाटर प्यूरीफायर व भारोतोलक मशीन दी
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। बल्याह पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र कसवाड़ को वाटर प्यूरीफायर व भारोत्तोलक मशीन दान की गई। गांव के स्वयं सहायता समूह ने आंगनबाड़ी केंद्र को भारोत्तोलक मशीन दान दी है, जबकि कश्मीरी देवी पत्नी विजय कुमार ने अपने स्वर्गीय बेटे विनोद कुमार की याद में वाटर प्यूरीफायर दान दिया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी ने कश्मीरी देवी व स्वयं सहायता समूह का धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी भवन के लिए स्वर्गीय ठाकुरी देवी ने 6 मरले भूमि दान दी है। इसके उपरांत आंगनबाड़ी के लिए सुंदर भवन का निर्माण होने से बच्चों को बेहतर सुविधा मिल रही है। वाटर प्यूरीफायर से छोटे-छोटे बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। वहीं, ग्रामीण महिलाओं व किशोरियों को अपना वजन मापने के लिए गांव में सुविधा उपलब्ध होगी। बल्याह पंचायत प्रधान बीना शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के प्रयासों व दान देने के लिए महिलाओं की दरियादिली की सराहना की है। इस अवसर पर वार्ड पंच राजो देवी, महिला मंडल प्रधान मंगला शर्मा, उर्मिला देवी, स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष प्रेमी देवी और केसरी देवी सहित कई महिला सदस्य उपस्थित रहीं।