फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मतदान के लिए दिव्यांगों को होगी व्हील चेयर व सहयोगी की व्यवस्था

मतदान के लिए दिव्यांगों को होगी व्हील चेयर व सहयोगी की व्यवस्था

Mon, 06 Nov 2017 12:05 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए दिव्यांगों को होगी व्हील चेयर व सहयोगी की व्यवस्था
व्हील चेयर - फोटो : डेमो फोटो
हमीरपुर। जय भीम युवा मंडल अणु के सहयोग और नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दिव्यांग खिलाड़ियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दिव्यांगों ने सभी लोगों से नौ नवंबर को मतदान करने का आह्वान किया। हमीरपुर पैरा स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष व नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के स्वयंसेवी सफल डोगरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। देश में मतदान हर नागरिक का अधिकार है। लोग इसको समझें और मतदान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर के साथ ही सहयोगी की व्यवस्था की जाएगी ताकि दिव्यांग वोटरों को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में जो पद रिक्त हैं, उनमें दिव्यांग बेरोजगारों की तैनाती की जाए। हर विभाग में नौकरी देने के लिए पारदर्शिता अपनाई जाए। जिन परिवारों का मुखिया दिव्यांग है और उसके परिवार का कोई सदस्य नौकरी पर नहीं है, ऐसे परिवार के एक सदस्य को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जाए। इस मौके पर जय भीम युवा मंडल के प्रधान पवन शाह, उपप्रधान उत्तम चंद, विपन, बंटी, सुनील, नरेंद्र, जीवन, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed