फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर कस्बे में पार्किंग नहीं, चालकों को परेशानी

सुजानपुर कस्बे में पार्किंग नहीं, चालकों को परेशानी

Sat, 04 Nov 2017 06:26 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर कस्बे में पार्किंग नहीं, चालकों को परेशानी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुजानपुर(हमीरपुर)।
स्थानीय कस्बे में पार्किंग सुविधा नहीं होने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कस्बे में पार्किंग स्थान बनाने की मांग कई बार की है। इसके बावजूद कोई भी राजनेता लोगों की इस मांग को पूरा नहीं कर पाया है।

पार्किंग सुविधा न होने के कारण वाहन चालक अपने वाहन सड़क किनारे और दुकानों के सामने खड़ा करके अपने गंतव्य को चले जाते हैं। बेतरतीब ढंग से खड़े इन वाहनों की वजह से कस्बा में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जिस कारण निर्धारित रूटों पर जाने वाली बसों को भी देरी होती है।
विज्ञापन


वहीं जाम और बेतरतीब वाहनों की वजह से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई वाहन चालकों की ओर से दुकानों के सामने वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। दुकानदारों के मना करने पर वाहन चालकों और दुकानदारों में झड़प हो जाती है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोड़ी-मोटी झड़प बड़े झगड़े में तबदील हो सकती है। स्थानीय लोगों में संजय, राकेश, विकास, रमन, कुलदीप, संजीव ने कस्बे में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल बनाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed