फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   प्रत्याशियों व टिकट आबंटन कमेटी के बैंक खातों की हो जांच : समिति

प्रत्याशियों व टिकट आबंटन कमेटी के बैंक खातों की हो जांच : समिति

Mon, 30 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में विस चुनावों के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा किए गए टिकट आवंटन में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में चुनावों का बिगुल बजा है, तभी से टिकट आवंटन में जो घटनाक्रम हुआ है, वह स्वच्छ राजनीति के लिए बहुत ही चिंता का विषय है। सुभाष पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टिकट आवंटन के दौरान प्रत्याशियों के बैक खातों व टिकट आवंटन कमेटी के बैंक खातों की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रत्याशियों व टिकट आवंटन कमेटी के बैंक खातों की जांच करवाएंगे। उन्होंने कहा कि राजीतिक पार्टियां गरीब व लंबे समय से जुड़े कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर अमीर और दलबदलू नेताओं को चुनावों की टिकटें दे रही हैं। जिससे टिकट आवंटन में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा है कि पार्टियां प्रदेश के कर्मचारियों व पूर्व कर्मचारियों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती है, लेकिन टिकट आवंटन के समय कर्मचारियों को भूल जाती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति प्रदेश के सभी कर्मचारियों व पूर्व कर्मचारियों के साथ बैठक करेगी। जिसमें यह निर्णय लिया जाएगा कि चुनावों के दौरान किस दल को समर्थन किया जाए। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है विस चुनावों में स्वच्छ छवि वाले व ईमानदार नेताओं को ही वोट देकर विजयी बनाएं ताकि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाई जा सके। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed