{"_id":"661ed792d88db65c690413e8","slug":"16-leaders-stake-claim-for-congress-ticket-in-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-125840-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में कांग्रेस के टिकट के लिए 16 नेताओं ने जताई दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में कांग्रेस के टिकट के लिए 16 नेताओं ने जताई दावेदारी
Wed, 17 Apr 2024 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/सुजानपुर। विधानसभा क्षेत्र बड़सर की तर्ज पर सुजानपुर में भी कांग्रेस के टिकट चाहने वालों का आंकड़ा एक दर्जन पार हो गया है। सुजानपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के दो पूर्व जिलाध्यक्षों समेत सेवारत चिकित्सक ने भी पार्टी से टिकट मांगा है। कांग्रेस के साथ ही भाजपा नेता जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर को आवेदन सौंपा है। बड़सर में कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए 18 नेताओं ने दावा जताया है, जबकि सुजानपुर में 16 नेताओं टिकट के लिए दावेदारी जताई है।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर की ओर से सोमवार को टिकट के लिए आवेदन मांगे गए थे। टिकट को आवेदन करने के लिए मंगलवार शाम पांच बजे तक का समय दिया गया था। दो दिन में ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर को 16 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन सौंपे हैं। सोमवार को दो लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया था, जबकि मंगलवार को 14 लोगों ने आवेदन दिए। आवेदकों की सूची को जिला कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा।
कांग्रेस की ओर आगामी उपचुनावों के लिए जिले के दोनों विस क्षेत्रों बड़सर और सुजानपुर में थर्ड पार्टी सर्वे भी करवाया जा रहा है। बीते दिनों सुजानपुर में पार्टी प्रभारियों की अगुआई में हुई बैठकों ने टिकट के चाहवानों ने समर्थकों के साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन भी किया था। हालांकि शक्ति प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस नेता अरुण ठाकुर ने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने भी आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा कहते हैं कि सुजानपुर में कांग्रेस नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में चुनावों को लेकर उत्साह और यह उत्साह टिकट के आवेदनों में स्पष्ट झलक रहा है।
इन नेताओं ने मांगा टिकट
केसीसी के चेयरमैन और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेश ठाकुर, टौणी देवी कांग्रेस जोन के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने भी पार्टी टिकट के लिए दावेदारी जताई है। इसके अलावा प्रवीण कुमार (लकी), एडवोकेट करतार चंद भाटिया, नगर परिषद सुजानपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर, एडवोकेट नरेश जसवाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगलबैरी में कार्यरत डॉ. सुरेंद्र डोगरा, मधुबाला लगवाल, राजेश ठाकुर, लेफ्टिनेंट सरवन सिंह, पूर्व प्रधान कैप्टन सुरेंद्र कुमार, विशाल राणा, बिंदु राजपूत, भाजपा नेता एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक दिवंगत कर्मचंद के पुत्र जितेंद्र कुमार ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है।