फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिजली की समस्या पर भड़के मंत्री, कनष्ठि अभियंता पर कार्रवाई के दिए आदेश

बिजली की समस्या पर भड़के मंत्री, कनष्ठि अभियंता पर कार्रवाई के दिए आदेश

Sun, 07 Jul 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर/हमीरपुर। कांग्रेस विधायक सुजानपुर राजेंद्र राणा की गृह पंचायत पटलांदर में जनमंच में लोगों ने मंत्री वीरेंद्र कंवर के समक्ष कई समस्याएं उठाईं। लोगों का कहना है कि जब से प्रदेश सरकार ने बसों में ओवरलोडिंग न करने के सख्त आदेश दिए हैं तब से स्कूल और कॉलेज पहुंचने के लिए बच्चों को बसें नहीं मिल रही हैं। वहीं, प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इन समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
जिले में 12वां जनमंच कार्यक्रम उपमंडल सुजानपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री विरेंद्र कंवर ने की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री विरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठित सरकार गांव, गरीब, किसान हितैषी है और विद्यार्थियों की पढ़ाई, युवाओं को कमाई, बुढ़ापे में दवाई तथा आम जनता की सुनवाई को अपना ध्येय बनाया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने भी इस भावना को पूर्ण रूप से आत्मसात किया है और जनमंच जैसे आयोजन इसी का परिणाम है। जनमंच के अवसर पर लगभग 102 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 15 प्री जनमंच में, 60 लिखित रूप से और 27 जनमंच के दौरान मौखिक रूप से प्राप्त हुईं। प्री जनमंच की आठ समस्याओं का निपटारा किया जा चुका है। जबकि, अन्य में से 20 का मौके पर और शेष के समयबद्ध निपटारे के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। जनमंच में सर्वाधिक बिजली की समस्या, परिवहन, ओवरलोडिंग, पानी की समस्या, शिक्षा विभाग के प्राइमरी विंग में अध्यापकों की कमी और बस रूट बंद होने की समस्याएं मुख्य रूप आईं। इस अवसर पर मंत्री ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटलांदर, चमियाना, चलोह और धमड़ियाणा की 74 लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन के दस्तावेज वितरित किए। इसके अतिरिक्त बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत प्रीती शर्मा को 10 हजार की एफडीआर तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की लाभार्थियों को परिजनों सहित बधाई संदेश व उपहार वितरित किए। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने जनमंच पर शिकायतें समाधान के लिए प्रस्तुत कीं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दौरान करीब 75 लोगों की जांच की गई। इस अवसर पर एडीसी रत्न गौतम, मंडलाध्यक्ष रणजीत सिंह, महामंत्री, अनिल शामा व पवन शर्मा, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान शर्मिला राणा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, एसडीएम शिवदेव सिंह, सहायक आयुक्त सुनयना शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद घर-घर जाकर जांचेंगे बिजली की समस्या : भारद्वाज
उधर, अधिशाषी अभियंता बिजली बोर्ड केके भारद्वाज का कहना है कि क्षेत्र की बिजली समस्याओं को स्वयं घर-घर जाकर जांचेंगे। यह भी जांच की जाएगी कि संबंधित शिकायतकर्ताओं ने क्या जनमंच से पूर्व भी बिजली बोर्ड को शिकायत की थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed