फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ईसीएचएस लाभार्थियों को महज मिलेगा जालंधर क्षेत्र का किराया

ईसीएचएस लाभार्थियों को महज मिलेगा जालंधर क्षेत्र का किराया

Thu, 04 Jul 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के ईसीएचएस लाभार्थियों को उपचार करवाने के लिए रीजनल सेंटर जालंधर के अधीन सूचीबद्ध अस्पतालों में ही उपचार करवाने के लिए बस किराया मिलेगा। जालंधर क्षेत्र के तहत पड़ते अस्पतालों में इलाज करवाने के बाद ईसीएचएस लाभार्थी किराया क्लेम कर सकते हैं। चंडीगढ़ या जालंधर सेंटर क्षेत्र के अलावा प्रदेश के अन्य अस्पतालों में उपचार करवाने जाने वाले लाभार्थियों को बस किराया नहीं मिलेगा। कई बार लाभार्थी अपने जानने वाले अस्पताल में रीजनल सेंटर एरिया से बाहर उपचार के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में वह किराया क्लेम करने के हकदार नहीं रहते हैं। ईसीएचएस सेंट्रल आर्गेनाइजेशन ने महज जालंधर एरिया के तहत अस्पतालों में जाने पर जिले के लाभार्थियों के लिए किराये का प्रावधान रखा है। इसके लिए लाभार्थी को बस टिकट लगाने के साथ एक फार्म भी भरना होगा। हालांकि, कई लाभार्थी इस फार्म भरने के झंझट से बचने के लिए किराया क्लेम भी नहीं करते हैं। वहीं कई निजी गाड़ियों में ही चले जाते हैं और टिकट लगाने में असमर्थ रहते हैं। लेकिन, कई सैनिक किराया क्लेम करते हैं तो उन्हें केवल रीजनल सेंटर जालंधर क्षेत्र का ही किराया मिलेगा। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के ऑफिसर इंचार्ज कर्नल कृष्ण कुमार ने कहा कि रीजनल सेंटर जालंधर के अधीन सूचीबद्ध अस्पतालों में ही उपचार करवाने के लिए जिले के लाभार्थियों को बस किराया मिलेगा। अन्य क्षेत्र में उपचार पर यह लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed