{"_id":"5d1a4bb68ebc3e3c6a51ed9e","slug":"15620043845-hamirpur-hp-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के लोगों की लंबे समय से चली आ रही केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग जल्द पूरी होगी। मांग को पूरा करवाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने उपायुक्त हमीरपुर को पत्र प्रेषित कर बड़सर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए औपचारिकताएं पूरी करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने पत्र में स्पष्ट किया है कि जब भी वह विधानसभा क्षेत्र बड़सर का दौरा करते हैं तो क्षेत्र के लोग और पूर्व विधायक बलदेव शर्मा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग उठाते रहे हैं।
बिझड़ी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय को खोले जाने की बात कही जा रही है। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मांग को पूरा करवाने के लिए अनुराग ठाकुर के समक्ष भी रखा था। उन्हें आस है कि शीघ्र ही लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी। क्षेत्र के लोगों राज कुमार, सोहन सिंह, विपिन कुमार, पवन कुमार, अजीत कुमार आदि ने क्षेत्र में जल्द केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की है। उधर, एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा ने कहा उपायुक्त से इस बारे में पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि बिझड़ी तहसीलदार को भूमि चयन के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।